अखिल भारतीय सैन भक्तिपीठ : एक नजर में
- यह अपने आध्यकुलगुरु भक्त शिरोमणि सैनजी महाराज की पावन पीठ है, जिसे हम सैन समाज के लोग गुरुपीठ के रूप में इसके प्रति श्रद्धा भाव प्रकट करते हैं|
- इसकी स्थापना 15 अप्रैल, 1992 को महाकुम्भ पर्व-उज्जैन के श्रद्धामय अवसर पर वर्तमान आचार्य स्वामी अचलानन्दजी महाराज को सैनाचार्य के रूप में पदाभिषेक अनुष्ठान के साथ हुई|
- अपनी इस धर्मपीठ-गुरुपीठ की प्रबंध व्यवस्था के लिए वर्ष 1995 में विधिवत रूप से एक न्यास का गठन कर कानूनन पंजीकरण करवाया गया| न्यास का पंजीकृत कार्यालय बाबा रामदेव मंदिर, राय का बाग, जोधपुर परिसर में स्थित है तथा गुरुपीठ का मुख्यालय तीर्थराज पुष्कर में संचालित है|
- सैनाचार्य जी अपने अखिल भारतीय सैन भक्ति पीठ के आजीवन अध्यक्ष हैं तथा सहयोग एवं न्यास संचालन के लिए कार्यकारिणी गठित हैं|
- भक्ति पीठ का मुख्यालय मिशन अपनी गुरुपीठ की धार्मिक-आध्यात्मिक गुरु परंपरा को कायम रखना है तथा इसकी पद-प्रतिष्ठा सतत श्रीवृद्धि लिए प्रयासरत रहना है|
- आध्य कुलगुरू सैनजी महाराज की गुरुपीठ श्री रामानन्दाचार्य पीठ काशी में स्थित है, जिसके वर्तमान आचार्य जगतगुरु श्रद्धेय रामनरेशाचार्य जी महाराज हैं| हमारा आराध्य देव भगवान श्रीराम है तथा हमारी सामुदायिक पहचान श्री रामानन्द सम्प्रदाय है|
- हमारी निष्ठा राम भक्ति का जन-जन में आस्था जागृति से जुड़ी है|
- अखिल भारतीय सैन भक्तिपीठ से समाज के विचारशील लोगों को विश्वास पूर्वक जोड़कर सक्षम एवं समर्पित संगठन का रूप देना है, ताकि चरित्रवान, ईमानदार, समाजसेवी और कर्मठ कार्यकर्ताओं के दम पर अपेक्षित स्वरूप में सामाजिक बदलाव लाया जा सके|
- सैनजी महाराज के व्यक्तित्व-कृतित्व का जन-जन में प्रसार करना|
- देश-समाज में स्थित सैनजी महाराज के देवालयों को सामाजिक-धार्मिक व वैचारिक क्रांति का जागृत केंद्र बनाना|